Breaking News

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली युवक से 70 ग्राम सोना किया जब्त

गडौरा(महराजगंज) भारत-नेपाल सीमा के प्रवेशद्वार पर एक नेपाली युवक के पास लगभग 70 ग्राम सोना जब्त किया गया है। पूछताछ के बाद एसएसबी के जवानों ने जब्त सोना कस्टम विभाग को सौंप दिया है। नेपाली युवक की पहचान पालकोट निवासी सूरज बहादुर के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल सीमा पर सोनौली के मुख्य गेट पर एसएसबी के इंस्पेक्टर आरएस अहीर अपने सहयोगियों के साथ नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करने वालों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान इस युवक के एक बैग और सूटकेस की एसएसबी के जवानों न तलाशी ली तो उसके पास से माला में पिरोया गया 69.426 ग्राम सोना मिला है।

गडौरा संवाददाता-अब्बास अली की रिपोर्ट

Check Also

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर रूप से झुलसी

महराजगंज़।निचलौल क्षेत्र के कैमा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत …