एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पकड़ा गया 42 बोरी विदेशी मटर

निचलौल(महराजगंज)जनपद के निचलौल तहसील के एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एसएसबी ने विदेशी मटर लदा हुआ एक पिकअप बरामद किया, इस पिकअप में 42 बोरा विदेशी मटर लदा हुई था, एसडीएम प्रमोद कुमार के अनुसार यह पिकअप राजा बारी निवासी संतोष कबाड़ी का है।
बताते चलें कि मुखबिर की सूचना पर सुबह तड़के ही एसडीएम निचलौल एवं एसएसबी की टीम दबिश देने निकल पड़ी जिसकी सूचना तस्करों को चल गई और वह इटहिया गांव में पिकअप सहित छुप गए बाद में सुराग मिलने पर इटहिया गांव में ही छुपाए गए विदेशी मटर लदा पिकअप एवं दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों पर सीआरपीसी की धारा 117 के तहत कार्रवाई की गई। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों को भारी रकम से पाबंद किया जाएगा।

निचलौल तहसील प्रभारी-विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

कंप्यूटर ऑपरेटर संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने संत कुमार

सिंदुरिया (महराजगंज)कंप्यूटर ऑपरेटर VB-G RAM G वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव …