महात्मा गांधी इन्टर कालेज बृजमनगंज में सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाई गई

फरेंदा(महराजगंज):- महात्मा गांधी इंटर कॉलेज वृजमनगंज के प्रधानाचार्य डॉ राम अवतार ने सावित्री बाई फुले की 190 वी जयंती समारोह का आयोजन हुआ, इस दौरान प्रधानाचार्य डाॅ राम अवतार, अशोक राय, भरत गुप्ता व डाॅ विजयश्री मल्ल द्वारा सावित्री बाई फुले के चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर एवम पुष्प अर्पित करके किया गया। सावित्री बाई फुले का जीवन परिचय कराते हुए डॉ विजय श्री मल्ल ने कहा कि उन्होंने स्त्री शिक्षा के अधिकार के लिए जो संघर्ष किया जिसके कारण आज हम सब शिक्षा लेने का अवसर पा रहे हैं उसके लिए स्त्री जाति सदैव उनकी आभारी रहेगी। स्त्री जीवन के लिए उनका योगदान को युगों युगों तक याद रखा जाएगा।
कुछ छात्र छात्राओं ने कविता पाठ भी किया और सावित्री बाई के जीवन पर भाषण दिए।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि आज उनकी जयंती मनाना, केवल उन्हे याद करने का अवसर नही बल्कि हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेना है।
अंत मे सभी ने सावत्रीबाई फुले के मार्ग चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दर्जनों शिक्षक व सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

फरेंदा तहसील प्रभारी – सतीश कुमार चौरसिया

Check Also

जानलेवा हमले के मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर में रविवार शाम …