Breaking News

सीएचसी बनकटी पर तैनात स्टॉप नर्स पर अभी तक क्यों नही हुई कार्यवाही बड़ा सवाल आखिर सीएमओ क्यों दे रहे है स्टॉप नर्स को मौका

पनियरा(महराजगंज)कैम्पियरगंज – थाना क्षेत्र के बरगदही – मछलीगांव निवासी उमेश कुमार अधिकारियों की उदासीनता के कारण दर-दर भटक रहा है। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी अपने प्रसूता पत्नी निर्मला का इलाज कराने आया था।
जहां पर इलाज के नाम पर स्टाफ नर्स जैतून निशा ने इलाज के नाम पर पैसे की मांग कर रही थी। पीड़ित ने जैतून निशा को पांच हजार रूपये दे दि थी। इसी दौरान किसी ने इस मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया था। जिसके बाद पीड़ित ने सीएचसी अधीक्षक से लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन उसके बावजूद भी धन उगाही करने वाली स्टाफ नर्स पर कार्रवाई न होने से पीड़ित हलकान है।

पनियरा संवाददाता – राजेश यादव की रिपोर्ट

Check Also

ईमानदार और सेवाभावी सरकारी अध्यापक डाक्टर की छवि धूमिल करने की कोशिश?

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल क्षेत्र में एक सरकारी अध्यापक को लेकर पिछले कुछ दिनों …