*परसामलिक:-दोस्तों के साथ खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, ड्राइवर ने थाने में छिपकर बचाई जान*

*रिपोर्टर रतन गुप्ता*

*महराजगंज के परसामलिक क्षेत्र के निपनिया गांव में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अपने दरवाजे पर दोस्तों के साथ खेल रहा नौ साल के मासूम की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर सीधे भागकर थाने में पहुंच गया। खुद पुलिस को हादसे की सूचना दी।*

*पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद कोहराम मच गया है। निपनिया टोला खजुरा निवासी विष्णु साहनी का नौ साल का बेटा विवेक साहनी अपने घर से दो सौ मीटर दूरी पर अवधेश के दरवाजे पर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव में मिट्टी गिराकर लौट रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर से ठोकर लगने के बाद विवेक पहिए के नीचे दब गया और घिसट जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।*

Check Also

जिगनहवा वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल

🔊 Listen to this महराजगंज़। नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा वार्ड में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क …