*रिपोर्टर रतन गुप्ता*

*गोंडा जिले के नवाबगंज कस्बे में लॉकडाउन के पालन कराने निकली पुलिस पर दुकानदारों ने हमला कर दिया। घटना में दो कांस्टेबलों को चोट आई है। घटना का बाद मौके पहुँची फोर्स दो लोगों को हिरासत मे लेकर हमले में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।*
*कस्बे में मंगलवार सुबह दिनेश लोहिया के दुकान पर भ्रमण के लिए निकली कोबरा मोबाइल टीम को भीड़ दिखी। वहां मौजूद लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। दैहिक दूरी का पालन भी नही करते नजर आए । टीम ने जब लाक डाऊन के उल्लंघन का मामला बताकर लोगों को अनुशासन बनाने की अपील की तो कुछ दुकानदार पुलिस से ही भिड़ गए। लोहे के राड से किए गए हमले से सिपाही सौरव प्रताप सिंह को गम्भीर चोट आई है।*
Star Public News Online Latest News