*उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 75 जिलों में से अब तक 12 जिलों में कोरोना (COVID-19) के मामले सामने आए हैं. इनमें प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, आगरा, नोएडा, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, जौनपुर, शामली और बागपत शामिल हैं*.
*यूपी के इन 12 जिलों में मिले हैं COVID-19 के मरीज, नोएडा में सबसे ज्यादा 18*
*रिपोर्टर रतन गुप्ता जिला संवाददाता*

*उत्तर प्रदेश में कोरोना (COVID-19) के मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है. शुक्रवार को प्रदेश में एक दिन में 7 नए केस सामने आए. इनमें नोएडा (NOIDA) में सबसे ज्यादा 4, गाजियाबाद में 2 और आगरा में 1 मरीज के सैंपल में कोरोना की पुष्टि हुई. इस बीच राहत की खबर ये भी है कि प्रदेश में अब तक 14 लोग रिकवर हुए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश की विभिन्न अस्पतालों में 137 संदिग्ध भर्ती हैं*.
*बता दें उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से अब तक 12 जिलों में कोरोना के मामले सामने आए हैं. इनमें प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, आगरा, नोएडा, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, जौनपुर, शामली और बागपत शामिल हैं. इनमें से ज्यादा 18 केस नोएडा में सामने आए हैं, वहीं उसके बाद आगरा में 10 और लखनऊ में 8 मामले सामने आए हैं. लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से एक भी मामला सामने नहीं आया है*.
*इन 12 जिलों में हैं कोरोना पॉजिटिव मरीज*
आगरा- 10
*गाजियाबाद- 5*
*नोएडा- 18*
*लखनऊ- 8*
लखीमपुर खीरी- 1
मुरादाबाद- 1
*वाराणसी- 1*
कानपुर- 1
पीलीभीत- 2
जौनपुर- 1
शामली- 1
*बागपत- 1*
Star Public News Online Latest News