मुंडन समारोह में आई छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, इलाज के दौरान मौत; आरोपी जेल भेजा गया

महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मुंडन संस्कार में शामिल होने अपने मामा के घर आई छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।जानकारी के अनुसार, घटना 18 नवंबर की रात की बताई जा रही है। बच्ची अपने मामा के घर मुंडन समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान समारोह में आए एक भंडारी पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा। घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया।मामले में 19 नवंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, 20 नवंबर को गोरखपुर में उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद गोरखपुर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है।इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। अब पीड़ित परिवार को न्याय मिलने और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा

सिंदुरिया(महराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर …