समान काम, समान वेतन की मांग को लेकर NHM कर्मचारियों का धरना दसवें दिन भी जारी

महराजगंज़।निचलौल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर समान काम, समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए एकजुटता का संदेश दिया। कर्मचारियों का कहना है कि “संघ हमारा अधिकार है, एकजुटता हमारी ताकत है।”कर्मचारियों की प्रमुख मांग समान काम के लिए समान वेतन लागू करना है। उनका कहना है कि जब वे समान जिम्मेदारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान दे रहे हैं, तो उन्हें भी उनके कार्य के अनुरूप उचित वेतन और अधिकार मिलने चाहिए। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने के कारण कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। वहीं, धरना प्रदर्शन का असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल में आने वाले मरीजों पर भी दिखाई दे रहा है। दूर-दराज के गांवों से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलने के कारण परिसर में भटकना पड़ रहा है। कई मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे लोगों को निराश होकर इंतजार करना पड़ रहा है। एक तरफ कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, तो दूसरी तरफ मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के साथ ही कर्मचारियों की मांगों पर भी गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है, ताकि आंदोलन का समाधान निकल सके और मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश

निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …