निचलौल (महराजगंज़)निचलौल झुलनीपुर मार्ग पर बुधवार को बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार बसंती पत्नी भोला (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके साथ मौजूद बेटे सूरज को भी चोटें आईं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बसंती को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सूरज का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News