महराजगंज़।निचलौल नगर के घोड़हवां वार्ड स्थित चिऊटहां मार्ग पर नाली निर्माण के लिए करीब एक सप्ताह पहले कराई गई खुदाई के बाद काम अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क किनारे खुली पड़ी नाली के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के गिरने से हादसे की आशंका बनी हुई है।स्थानीय लोगों के मुताबिक नाली निर्माण के लिए ठेकेदार और मजदूरों ने खुदाई कराने के बाद काम बंद कर दिया। कई दिनों से नाली खुली पड़ी है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।लोगों का कहना है कि समस्या की शिकायत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से भी की गई, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी अजय नाथ और भोला प्रसाद ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अधूरी नाली का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि खुली नाली के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के साथ ही तब तक नाली के आसपास सुरक्षा के उचित इंतजाम कराने की मांग की है।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News