निचलौल के मियां मोहल्ले में दिखा तेंदुआ, रात में सड़क पर टहलते नजर आया

महराजगंज़।नगर पंचायत निचलौल के मियां मोहल्ले में सोमवार की रात करीब 12:30 बजे सड़क पर एक तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। तेंदुआ सड़क पर टहलता हुआ नजर आया, जिसकी तस्वीर मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अपने दरवाजे से अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। बाद में तस्वीर देखने पर लोगों को तेंदुआ होने की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात अचानक तेंदुए के दिखाई देने से मोहल्ले में भय का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि जंगलों से निकलकर तेंदुए अब आबादी वाले ग्रामीण और मोहल्लाई क्षेत्रों की ओर पहुंच रहे हैं। भोजन की तलाश में ये जंगली जानवर कुत्ते, बिल्ली और बकरियों जैसे पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि तेंदुए के आबादी क्षेत्र में पहुंचने से बच्चों, बुजुर्गों और रात में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मोहल्लेवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तेंदुए के देर रात सड़क पर घूमने की तस्वीर सामने आने के बाद आसपास के लोगों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

चार युवकों की मौत के बाद फूटा आक्रोश, परिजनों ने निचलौल-महराजगंज मार्ग किया जाम

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के दमकी गांव के समीप भारत गैस गोदाम …