महराजगंज़।आगामी बारावफात एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना निचलौल परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी निचलौल एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल की उपस्थिति रही।बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया।अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक के दौरान उपस्थित धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News