महराजगंज़।नेपाल के बेलाटारी क्षेत्र में सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के वसूली गांव निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तौफीक और अवधेश पुत्र जितेंद्र, दोनों की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है। बाइक से जाते समय बेलाटारी में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News