घोड़हवा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत

महराजगंज़। निचलौल थाना थानाक्षेत्र के घोड़हवा चौराहे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। निचलौल से महराजगंज की तरफ जा रहे टेंपो और सामने से आ रही स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार चार लोग और स्कूटी चालक घायल हो गए। हादसे में टेंपो सवार ममता, लक्ष्मिना, कलक्टर और नूर मोहम्मद घायल हुए हैं। वहीं स्कूटी चला रहे राहुल पुत्र जनार्दन को भी चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔊 Listen to this सिन्दुरिया(महराजगंज )जिले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों के अनुपालन …