सिंदुरिया(महराजगंज) समाजवादी पार्टी की ओर से वीरांगना एवं पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती के अवसर पर सोमवार को 26, 27 नर्सरी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फूलन देवी को भारतीय समाज की क्रांतिकारी वीरांगना तथा दलित, शोषित और नारी अस्मिता के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। इस अवसर
पर उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक सरोकारों को लेकर वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए जाने की उम्मीद है। देश के विभिन्न हिस्सों में समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा फूलन देवी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाने की परंपरा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, विशिष्ट अतिथि रामनिवास यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), आयोजक हरेंद्र यादव (पूर्व ग्राम प्रधान) तथा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव मौजूद रहेंगे।
सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News