सिन्दुरिया(महराजगंज)पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को सिन्दुरिया पुलिस की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने तत्परता दिखाते हुए राह भटकी 15 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 7:30 बजे थाना सिन्दुरिया क्षेत्र के हरिहरपुर नहर पुलिया के पास एक नाबालिग लड़की अकेले घूमती हुई दिखाई दी। क्षेत्र में गश्त कर रही मिशन शक्ति टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए किशोरी से पूछताछ की।पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह ग्राम सिसवा बाजार, थाना कोठीभार की रहने वाली है। इसके बाद पुलिस टीम उसे सुरक्षा की दृष्टि से थाना सिन्दुरिया लाई, जहां महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उसकी काउंसलिंग की गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी के परिजनों का पता लगाकर दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित किया। पहचान सुनिश्चित होने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर बालिका को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने महराजगंज पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में जानकारी थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने दी।
सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News