सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, पत्रकारों में आक्रोश

निचलौल (महराजगंज)सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उक्त पोस्ट सिसवा निवासी गुफरान अहमद नामक व्यक्ति द्वारा भारतीय मीडिया को लेकर अशोभनीय और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे पत्रकार समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। वायरल पोस्ट में विश्व प्रेस स्वतंत्रता रैंकिंग का उल्लेख करते हुए भारतीय मीडिया के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पोस्ट सामने आने के बाद स्थानीय पत्रकारों ने इसे न केवल मीडिया की गरिमा पर हमला बताया, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान भी करार दिया। पत्रकारों का कहना है कि इस तरह की भाषा समाज में गलत संदेश देती है और मीडिया के प्रति अविश्वास पैदा करती है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। कई पत्रकार संगठनों ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है।पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी वर्ग के प्रति अशब्द भाषा का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

मदनपुरा गौसदन में सोलर पैनल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा स्थित गौसदन में बीती …