सरकारी धन घोटाला, जान से मारने की धमकी कंप्यूटर ऑपरेटर ने उपजिलाधिकारी से लगाई गुहार,

निचलौल(महाराजगंज) विकास खण्ड निचलौल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंदी विशुनपुरा में सरकारी धन के कथित गबन, जान से मारने की धमकी और पुलिस प्रशासन द्वारा बिना नोटिस दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर सहायक रविकांत विश्वकर्मा ने उप जिला अधिकारी (SDM) को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। शिकायत सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।पीड़ित के अनुसार ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत भवन में कंप्यूटर मरम्मत, वायरिंग और वाई-फाई रिचार्ज के नाम पर सरकारी धन निकाला गया, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं कराया गया। जब कंप्यूटर ऑपरेटर ने इस विषय में जानकारी मांगी, तो आरोप है कि ग्राम प्रधान आगबबूला हो गए और फोन पर गाली-गलौज करते हुए “देख लेने” और “किनारे लगा देने” जैसी गंभीर धमकियां दीं। पीड़ित का दावा है कि इस धमकी का ऑडियो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश

निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …