स्वच्छता के नाम पर खेल: सोहगीबरवा ग्राम पंचायत में कागजों पर खर्च हुए लाखों रुपये

निचलौल (महराजगंज)ग्राम पंचायत सोहगीबरवा में स्वच्छता अभियान के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम सचिव द्वारा बिना जमीनी कार्य कराए फर्जी वाउचर और बिलों के जरिए लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के अभिलेखों में एक ही माह में दो-दो बार चूना व ब्लीचिंग पाउडर की खरीद दिखाई गई है, जबकि गांव में कहीं भी इसका उपयोग नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि न तो गलियों में चूना डाला गया और न ही ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया।वित्तीय वर्ष 2025-26 के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मई माह में वाउचर संख्या 2 और 3 के माध्यम से क्रमशः 39,500 और 39,900 रुपये का भुगतान किया गया। वहीं अगस्त में वाउचर संख्या 22 के जरिए 92,500 रुपये निकाले गए। अक्टूबर माह में वाउचर संख्या 45 के माध्यम से 1,07,900 रुपये का भुगतान दर्शाया गया है। इसके अलावा सितंबर में 35,200 तथा नवंबर में 69,800 रुपये स्वच्छता सामग्री के नाम पर खर्च दिखाए गए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि यदि इतनी बड़ी मात्रा में चूना और ब्लीचिंग पाउडर की खरीद हुई होती, तो गांव की स्थिति बेहतर होती, लेकिन वर्तमान में नालियां गंदगी से भरी हैं और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।मामले में 5वें राज्य वित्त आयोग (SFC) और 15वें वित्त आयोग (XVFC) की धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी विनय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जांच की उठी मांग

🔊 Listen to this महराजगंज।विकास खंड पनियरा अंतर्गत एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के …