यातायात जागरूकता अभियान से सड़क सुरक्षा का संदेश

झनझनपुर (महराजगंज)सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर वाहन चालकों और यात्रियों को जागरूक किया।आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात पुलिस ने शिकारपुर, नगर क्षेत्र, रोडवेज परिसर और चौपरिया स्थित बस, टैक्सी, टेंपो व ई-रिक्शा स्टैंड पर अभियान चलाया। इस दौरान चालकों व यात्रियों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को बाईं ओर चलने, रॉन्ग साइड वाहन न चलाने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी। साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग तथा समस्त यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। यातायात प्रभारी एपी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। अभियान के दौरान लोगों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया।

 

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

गली में पेशाब को लेकर विवाद, मारपीट में चार के खिलाफ केस दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया (महराजगंज)चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसवार में गली में …