एनएसएस शिविर में सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

निचलौल(महराजगंज)सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” विषयक रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर प्राथमिक विद्यालय, रुद्रौली परिसर में संचालित है।
प्रातःकाल स्वयंसेवकों ने गांव की गलियों में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग तथा नशे में वाहन न चलाने का संदेश दिया। रैली के दौरान “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।रैली के उपरांत दीप प्रज्ज्वलन के साथ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि श्री अवनीश पांडेय, विभागाध्यक्ष (विज्ञान संकाय) ने “विज्ञान एवं समाज सेवा में युवाओं की भूमिका” विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा शक्ति यदि वैज्ञानिक सोच और सामाजिक दायित्व के साथ कार्य करे तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।विशिष्ट अतिथि श्री देवेंद्र पांडेय ने “AI के युग में युवा शक्ति की तैयारी” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं को डिजिटल कौशल, तकनीकी दक्षता और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने तकनीक के सदुपयोग पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प लिया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित।

जिला प्रभारी विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

विकास कार्यों का जायज़ा लेने निचलौल पहुँचे मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) 

🔊 Listen to this निचलौल (महराजगंज) विकास खंड निचलौल का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास …