झंझनपुर ( महराजगंज )समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण
फोटो कैप्शन: जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते ग्रामीण।
महराजगंज। जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र जैन के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण जिलाधिकारी को ज्ञापन पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बताया कि नगर पालिका परिषद महराजगंज की सीमा से सटे एसएसबी मुख्यालय से एक सड़क निकली है, जो प्राचीन शिव मंदिर कटहरा के लिए जाती है। इस सड़क पर वर्षो से एक मिल का गंदा पानी बह रहा है, जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर पानी जमा होने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस सड़क से लखिमा थरूआ, कटहरा, रामपुर बुजुर्ग, बडहरा रानी, वनग्राम उसरहवा, सौलहिया, बागापार, चिउरहा सहित दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन होता है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु प्राचीन शिव मंदिर कटहरा पर पूजा – अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के लिए जाते हैं। सड़क पर गड्ढे एवं कीचड़ होने से साइकिल एवं मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल/कालेज जाने वाले छात्रों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं एसएसबी के जवानों को होती है। समिति के अध्यक्ष रवींद्र जैन ने बताया कि इस जगह पर कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है। मिल के कर्मचारियों से सड़क पर पानी न बहाने की शिकायत भी की गई लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। सड़क पर पानी जमा होने से हजारों राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मिथिलेश सिंह, रामप्रसाद एडवोकेट, ग्राम प्रधान रामबचन साहनी, जितेंद्र शुक्ल, बीडीसी अनिल कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, दिग्विजय सिंह, राकेश पांडेय, ऐनुद्दीन अंसारी, आफताब आलम, ज्ञानप्रकाश राय, रामहरख साहनी, विद्यासागर, मनोज गैतम आदि उपस्थित रहे।
संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News