ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन पर हुई सार्थक चर्चा
निचलौल(महराजगंज)सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय, ग्राम रुद्रौली में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि आदित्य सिंह, उप प्राचार्य सरस्वती देवी महाविद्यालय, ने “ग्रामीण विकास में NSS की सहभागिता” विषय पर कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियानों के माध्यम से ग्रामीण विकास में योगदान देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि हरिओम, प्रवक्ता इतिहास विभाग, ने “आपदा प्रबंधन में स्वयंसेवकों की भूमिका” विषय पर कहा कि आपदाओं के समय प्रशिक्षित स्वयंसेवक समाज के लिए संजीवनी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम दरश के निर्देशन में विविध रचनात्मक गतिविधियां संपन्न हुईं। शिविर संचालन में सैयद आलम अंसारी, विशाल कुमार कसौधन, सन्नी सहित छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
जिला प्रभारी विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News