रुद्रौली में राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर आरंभ

निचलौल(महराजगंज)सरस्वती देवी महाविद्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सप्त दिवसीय विशेष शिविर ग्राम रुद्रौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में आरंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक किया। विशिष्ट अतिथि दिव्य दीपक त्रिपाठी ने भी प्रेरक संबोधन देकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रीति तिवारी ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की और सात दिवसीय गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शसत्यकाम पाण्डेय ने किया। शिविर के सफल आयोजन में मनोज सिंह और विजय यादव का विशेष योगदान रहा। प्रथम दिवस में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लेकर समाज सेवा का संकल्प लिया।

जिला प्रभारी – विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

जानलेवा हमले के मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर में रविवार शाम …