सिंदुरिया (महराजगंज)मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह ने मिठौरा ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक ब्लॉक पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न अभिलेखों और दस्तावेजों की गहन जांच की।निरीक्षण के बाद सीडीओ ने ब्लॉक के सभी सचिवों, टीए और एडीओ की उपस्थिति में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि चल रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहने पाए। शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को तत्काल प्रभाव से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी कल्याणकारी योजनाएं समयबद्ध तरीके से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए।इस दौरान खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, एपीओ अंकित श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह, एडीओ आईएसबी बिस्मिल्लाह, एडीओ कोऑपरेटिव आशीष कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अमरेंद्र राज यादव, आशुतोष मौर्य, आशुतोष जायसवाल, अशोक निगम, सुनील कुमार गुप्ता, सर्वोत्तम विश्वकर्मा, सत्यम चौधरी, राजन गुप्ता सहित रामनिवास शर्मा उपस्थित रहे।
सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News