सोनरा के एक राइस मिल पर खड़े ट्रक में लगी आग, बड़ा हादसा टला

झनझनपुर (महराजगंज)एक राइस मिल पर भूसा लादने आए पांच ट्रकों में से एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जलते हुए ट्रक को देखकर सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सोनरा गांव स्थित राइसमिल पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों में घिर गया और मिल परिसर में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करने लगी। आधे घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से राइस मिल में रखा सामान और आसपास खड़े अन्य वाहनों को चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना में ट्रक को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …