बागापार में वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार गांव में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान सीतापती के रूप में हुई है, जिनका विवाह बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर टोला निबिअहवा निवासी श्रीराम साहनी से हुआ था। वह अपने पिता की इकलौती संतान थीं और काफी समय से पैतृक गांव बागापार में अकेली रह रही थीं।उनका बेटा गिरिजेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ निबिअहवा में रहता है। घटना के दिन भी सीतापती घर में अकेली थीं। सोमवार को जब वह देर तक घर से बाहर नहीं निकलीं तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो वह फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। सूचना मिलने पर मृतका का बेटा व परिजन मौके पर पहुंचे। गिरिजेश ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने व मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बागापार चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

करंट लगने से युवक की मौत, टेंट का सामान उतारते समय हुआ हादसा

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर में शनिवार शाम …