पीएचसी बागापार में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन, एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ने किया अनुश्रवण

झनझनपुर (महराजगंज)प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बागापार पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का अनुश्रवण एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र आर्या और डिप्टी सीएमओ डॉ. के. पी. सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से मिलकर उपचार की जानकारी ली।मौके पर डॉ. आश्रय सिंह मरीजों का इलाज करते नजर आए। समाचार लिखे जाने तक कुल 21 मरीजों का परीक्षण व उपचार किया जा चुका था। स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहीं, जिसमें 5 वायल आरवी (रेबीज वैक्सीन) भी मौजूद पाई गईं। मेले के दौरान सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे और मरीजों को समय पर सेवाएं दी गईं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीएचसी बागापार में पिछले महीने कुल 22 डिलीवरी कराई गई हैं, जो क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का संकेत है। अधिकारियों ने स्टाफ को निर्देश दिया कि आम लोगों को इसी तरह नियमित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

युवक पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर

🔊 Listen to this महराजगंज।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोहडवल में शनिवार की दोपहर …