सोनरा में अन्नपूर्णा भवन का स्थान बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया डीएम को ज्ञापन

झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के सोनरा गांव में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य शुरू होते ही भवन के स्थान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे सोनरा गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर भवन का स्थान परिवर्तन किए जाने की मांग की है।जिलाधिकारी को पत्रक देकर ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में भवन का निर्माण गांव के बाहर दक्षिण टोला में कोटेदार के घर के पास कराया जा रहा है, जो ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक नहीं है। गांव के सभी लोगों की सुविधा को देखते हुए अन्नपूर्णा भवन का निर्माण ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी एवं सहकारी समिति कार्यालय के पास कराया जाना चाहिए। यह स्थान गांव का केंद्र बिंदु है और चारों तरफ से सभी मजरे के लोगों के लिए समान दूरी पर है। ऐसे में यहां भवन बनने से ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान स्थान पर भवन बनने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होगी और इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा। ग्रामीण राजकुमार शर्मा, मनीष यादव, सुदर्शन, सुहेल अली ने हस्ताक्षर युक्त पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर स्थान परिवर्तन की मांग की।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …