Breaking News

गाजे-बाजे के साथ निकली रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा

सिंदुरिया(महराजगंज) विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा सोनाडी मे रविवार को सुख-समृद्धि, शांति की कामना को लेकर शिव मंदिर प्रांगण से रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा निकाल कर किया। रविवार की दोपहर नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से मधूबनी, सोनवल, नंदाभार, खजुरिया, कसमरिया, झंझनपुर चौराहा होते दरहटा केवलापुर पोखरा पर पहुंच कलश में जलभरा और वापस यज्ञस्थल पहुंचे। वेद मंत्रो के उच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम, हर-हर महादेव के अन्य देवी देवताओं के उदघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।यज्ञ मे लगभग 251 कन्याओ ने कलश उठाया।यज्ञाचार्य पं संजय मिश्र ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर में प्रवचन कर्ता सत्या देवी द्वारा कथा सुनाई जायेगी। रात्रि में शिवशक्ति आदर्श मण्डल परिवार पंचमुखी इटहिया कुआरी सती द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा। यज्ञ की पूर्णाहुति दो फरवरी दिन सोमवार को होगा। कलश यात्रा मे मुख्य यजमान नारद गुप्ता, अमरजीत व यज्ञ के अध्यक्ष प्रदुम्मन पाण्डेय, अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, नितेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, अखिलेश यादव, ब्रह्मानंद चौधरी, दिलीप गुप्ता, भभूति दीक्षित, चंद्रभान चौधरी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्नी पटेल, अविनाश कुमार, अमित पटेल, शेषमणि कुमार,भोला चौधरी, राजन गुप्ता, अजय चौधरी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सिंदुरिया संवाददाता -रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

दहेज हत्या के आरोपी पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this महराजगंज।बृजमनगंज थानाक्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी पति …