Breaking News

पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महराजगंज में हर्ष, विधायक आवास पर मनाई खुशी

महराजगंज।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद महराजगंज सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में इस नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया ने आज गुरुवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के आवास पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई। मद्धेशिया ने पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अजय मद्धेशिया ने कहा कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना न केवल महराजगंज जनपद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उनके कुशल नेतृत्व, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा और अधिक सशक्त होगी। इससे जनसेवा और विकास के कार्यों को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि पवन वर्मा छविनाथ यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

संवाददाता – श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

पांच माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this सिंदूरिया(महराजगंज)विकास खण्ड सदर के ग्राम रोजगार सेवकों ने सदर विकासखंड पर …