पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी

महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नाथनगर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पोखरे के पास एक पेड़ से युवती का शव लटका मिला। शव की पहचान 19 वर्षीय सुमित्रा पुत्री राधेश्याम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चौक थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। परिजनों के अनुसार घटना के समय घर पर परिवार के अन्य सदस्य नहीं थे। मृतका की माता फुलवंता ने बताया कि उस समय घर पर सिर्फ वे दोनों ही थीं। घटना कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। इस सम्बन्ध चौंक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता – श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश

निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …