ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विकासखंड निचलौल में किया धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

महराजगंज ।विकास खण्ड निचलौल के ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्यों से विरत रहते हुए धरना प्रदर्शन किया। यह धरना ब्लॉक परिसर में आयोजित हुआ,धरने के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो 10 दिसंबर 2025 से सभी सचिव अपने निजी वाहनों का उपयोग बंद कर देंगे। साथ ही, 5 दिसंबर से ही सचिव अपने डोंगल ब्लॉक कार्यालय में जमा कर दिए, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। धरने में उपस्थित सचिवों में राजीव रामचंद्रन, अब्दुल्ला, पिंटू, रजनीश, अवधेश पटेल, आशुतोष दुबे, पवन, मनोज प्रजापति, वेंकटेश्वर पटेल, एलहाक अंसारी, आशीष वरुण आदि शामिल रहे। सभी ने मिलकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन खंड विकास अधिकारी शमा सिंह को सौंपा और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहेंगे। वहीं विकास खंड मिठौरा स्थानीय परिसर में

सचिव धरना प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी मिठौरा को संबोधित ज्ञापन एडीओ एजी सतीश कुमार प्रजापति को ज्ञापन सौंपा। धरना स्थल पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

जिला प्रभारी विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …