पकड़ी रेंज के जंगल में जंगली सूअर का शिकार कर ले जाते एक शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग ने भेजा जेल

झनझनपुर (महराजगंज)पकड़ी रेंज के धगरहवां प्रथम बीट में गुरुवार की भोर में जंगली सूअर का शिकार कर ले जा रहे एक शिकारी को वनकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जबकि अन्य शिकारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गए शिकारी के विरुद्ध वनविभाग मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।पकड़ी रेंज के वनकर्मियों को को सूचना मिला कि धगरहवां प्रथम बीट के जंगल में कुछ शिकारी जंगली सूअर का शिकार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन दारोगा गौरव त्रिपाठी, विपुल कुमार मिश्रा, ब्रजेश चौहान, वन रक्षक दीपक साहनी व विक्रांत सिंह मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम को आता देख शिकारी भागने लगे। घेराबंदी कर वनकर्मियों ने एक शिकारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य शिकारी जंगल झाड़ी का लाभ उठाकर भाग गए। मौके से वन विभाग की टीम ने एक मृत पड़ा सूअर व जाल बरामद किया। जिसके बाद टीम पकड़े गए शिकारी को पकड़ी रेंज कार्यालय ले जाकर पूछताछ में जुट गई। पूछताछ में गिरफ्तार शिकारी ने अपना नाम कन्हैया वर्मा निवासी पकड़ी नौनिया थाना कोतवाली सदर बताया। रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि शिकारियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम व वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा शिकार सूअर का पोस्टमार्टम कर गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश

निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …