नगर पंचायत चौक में दीपावली पर कर्मचारियों को बांटी गई मिठाई

महराजगंज। दीपावली के शुभ अवसर पर नगर पंचायत चौक में कर्मचारियों को मिठाई वितरित की गई। शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया ने सभी कर्मचारियों को मिठाई बांटी। इस दौरान नगर पंचायत परिसर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। अधिकारियों ने कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने नगर की स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखने में नगर पंचायत कर्मचारियों की भूमिका को सराहनीय बताया। मद्धेशिया ने कहा कि कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत से नगर का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बना हुआ है। अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने भी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान नगर की सफाई और व्यवस्था बनाए रखने में सभी कर्मचारी पूर्ण निष्ठा से कार्य करते हैं। यादव ने सभी को सुरक्षित और आनंदमय दीपावली मनाने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभासद त्रिभुवन गुप्ता, हरिलाल प्रसाद, हरिकेश पटेल, सफाई कर्मचारी गोविंद कनौजिया, गंगा सागर भारती, ओमप्रकाश भारती, रंजीत सहित नगर पंचायत के सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

संवाददाता – श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …