पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,क्षेत्र में शनशनी

महराजगंज(ब्यूरो) निचलौल थाना क्षेत्र के बूढाडीह गांव के बेलवा बच्ची टोला के दक्षिण सिवान में शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे जामुन के पेड़ से फंदे में लटका युवक का शव मिला।शव मिलने की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को पेड़ से नीचे उतरवा कब्जे में ले ली। कुछ देर बाद युवक की पहचान पशुराम (22) निवासी सेमरहना के रूप में हुई।जानकारी के मुताबिक मृत युवक पशुराम किसी बात को लेकर करीब पांच दिनों से घर से लापता था। जिसे परिजन खोजबीन करने में जुटे थे, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच परिजनों को कुछ लोगों से शव मिलने की सूचना मिली। जहां परिजन मौके पर पहुंच शव को देखा तो उसकी पहचान लापता पशुराम के रूप में हुई। उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शव करीब 15 फिट ऊपर जामुन पेड़ की डाली से लाल रंग के गमछे के सहारे लटका हुआ था। घटनास्थल पर मृत युवक का चप्पल, खाली नेपाली शराब की शीशी देखने को मिली। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक नशे में आत्महत्या की है।नशे का शौकीन था पशुराम मृत युवक के पिता ओम शिव ने कहा कि परिवार को चलाने के लिए ईट भट्टे पर मजदूरी करता हूं, जबकि बड़ा लड़का पशुराम फर्नीचर का काम करता था। सभी प्रकार का नशा करने का शौकीन था। बीते करीब पांच दिनों पहले एक व्यक्ति के घर से चोरी करते पकड़े जाने पर वह शर्मिंदा था।शर्मिंदगी की वजह से पशुराम घर से लापता था। जिसकी काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चला तो लगा कि कहीं चला गया होगा, लेकिन वह इधर-उधर घूमता फिरता रहा। जिसका शव शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकता मिला।

Check Also

छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …