Breaking News

सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने किया समीक्षा बैठक

 

महराजगंज(ब्यूरो)सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने जनपद महराजगंज के गुडविल फर्नीचर शोरूम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने जनपद के नवनिर्वाचित सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हमें छल प्रपंच की राजनीति करने वाले लोगों का असली चेहरा जनता को दिखाना है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। इस बार प्रदेश में सपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ फिर सत्ता में आएगी।
जिलाध्यक्ष बाबूराम यादव ने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ता बूथ-बूथ पहुंचकर पार्टी को मजबूत करने का काम प्रारंभ हो चुके हैं। जिले के हर विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।सिसवा विधानसभा-317 के भावी प्रत्याशी गौरीशंकर गुप्ता (फौजी भईया) ने कहा कि देश में उद्योग-धंधे सेना के दम पर चल रहे हैं। सेना से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। केंद्र सरकार की लचर नीतियों से सेना के जवानों के सिर कलम करने जैसी घटनाएं देखनो को मिलती रही है। फिर भी सरकार खामोश बैठी रही है। मुलायम सिंह यादव जब रक्षा मंत्री थे उस समय सेना का आत्मबल बढ़ा था। उन्होंने कहा कि अखिलेश सिंह यादव किसान का दर्द जानते हैं। किसान का बेटा ही सेना में भर्ती होने का जज्बा रखता है। सपा मुखिया किसान व सेना को इसलिए विशेष तरजीह देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं का ख्याल रख रहे हैं।इस अवसर पर योगेश्वर सिंह, वारिश अली, वीरेंद्र प्रसाद, राजेश्वर, अम्बिका प्रसाद गुप्ता, जगदीश प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, जयराम तिवारी, ओ०पी० गुप्ता, एवं रफात अली उस्मानी सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

महाभियान 2025 में महराजगंज को प्रदेश में प्रथम स्थान, जिलाधिकारी सम्मानित

🔊 Listen to this महराजगंज। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सहकारिता विभाग के …