Breaking News

सोहसा खास में बिरसा मुंडा जी की जयंती धूम-धाम से मनाया गई !

सिद्धार्थनगर(ब्यूरो) विकास खण्ड उसका बाजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहास खास मे रामू गोंड जिलाध्यक्ष भाजपा अनु जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में जननायक,धरती आबा, बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाया गई ! जिसमे धुरिया, गोंड सगा के लोगो ने बडे़ हर्षोल्लास के साथ जंयती मनाया ! हमारे जनजाति समाज के लिऐ गौरव की बात है कि हमारे जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने संसद में घोषित किया मै मै सम्पूर्ण भारत के सगा समाज की तरफ से प्रधानमंत्री जी को हृदय से आभार एवं सेवा जोहार व्यक्त करता हूं रामू गोंड ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हूऐ बताया कघ हमारे जननायक बिरसा मुंडा जी ने अंग्रेजों से बहुत लड़ाई लडी़ अंग्रेजी सैनिकों के पसीने छूट जा रहे थे उनके सामने इन्होंने अपने मुट्ठी भर सैनिकों के साथ अंग्रेजी सैनिको के छक्के छुडा़ दिऐ थे आज हम सभी धुरिया गोंड सगा समाज जनजाति गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं और आगे मनाते रहेंगे और अपने ऐसे जननायक को याद करते रहेंगे इस जनजाति गौरव दिवस के मौके पर,
रामू गोंड जिलाध्यक्ष भाजपा अनु जनजाति मोर्चा सिद्धार्थनगर, बलराम गोंड,नरेश गोंड,सिब्बन धुरिया,बब्लू धुरिया,सतोष,सुमन धुरिया,बबीता धुरिया,मौसम धुरिया,दन्नु मिश्रा,श्यामसुन्दर आदि लोग उपस्थिति रहे।

बस्ती मण्डल प्रभारी
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Check Also

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पर परिजनों का आरोप, निजी अस्पताल से रेफर करने को लेकर उठे सवाल

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)निचलौल तहसील क्षेत्र के पैकवली कला गांव की निवासी उजाला खातून …