भीख मांगने से कंगना को अवार्ड मिला होगा आजादी नहीं, बोले एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुधीर

बस्ती(ब्यूरो)सोशल मीडिया पर कंगना राणावत एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि आजादी भीख में मिली है देश 2014 के बाद आजाद हुआ है,इसी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई ) बस्ती के जिला अध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा कि कंगना ने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किया है
सुधीर ने कहा हमारे देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति, हजारों ने अपना सर्वस्व निछावर किया किंतु कंगना राणावत मानसिक रूप से गुलाम हो चुकी हैं और उन्हें देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का संघर्ष नहीं दिख रहा है ,
अध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा भीख मांगने से उनको अवार्ड मिला होगा आजादी नहीं ।
उन्होंने कहा कि यह कंगना कि दूषित मानसिकता का परिचय है वह पूरी तरीके से मानसिक गुलाम और मानसिक बीमार हैं उन्हें जल्द से जल्द किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवा लेना चाहिए ।।

बस्ती मण्डल प्रभारी
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Check Also

निचलौल क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर के कार्यवाही, उपजिलाधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज) निचलौल थानाक्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने …