महिला थाना इंचार्ज रजनी सिंह ने अपने हमराहियों के साथ चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

इटावा(ब्यूरो)महिला थाना इंचार्ज रजनी ने पक्का तालाब में इलाके  चलाया अभियान

पक्का तालाब के आसपास कई मंदिर स्थित है जहाँ वृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते है, इनमें बड़ी संख्या महिलाओं और लड़कियों की होती है। इसी को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया

इसमे महिलाओं और लड़कियों को महिला हेल्प डेस्क और अन्य नंबरों की जानकारी दी गई और उन्हें बताया गया कि किसी मुसीबत के समय कैसे पुलिस की मदद लेनी है और बचाव में क्या करना है

इस दौरान महिला थाना इंचार्ज रजनी ने इलाके में पैदल गस्त कर बेवजह घूम रहे लड़कों से पूंछतांछ की और उन्हें चेतवानी दी।

जिला प्रभारी इटावा विवेक कुमार रिपोर्ट

Check Also

ओटीपी मांगने और धमकाने का आरोप, पीड़ित ने दरोगा संदीप यादव पर लगाए आरोप

🔊 Listen to this निचलौल (महराजगंज)पीड़ित शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी शिकायत को …