*लॉक डाउन के आभाव में गुटखा व्यापारियों में बढ़ी जमाखोरी*

महराजगंज। लॉकडाउन की आहट होते ही गुटखा व्यापारी भी मोटा मुनाफा कमाने के लिए तैयार बैठे हैं। इसके लिए उन्होंने अभी से गुटखा डंप करना शुरू कर दिया है। गुटखा एजेंसियों पर भी बहुत ही कम मात्रा में गुटखा दिया जा रहा है। जिससे बाजार में गुटखे की किल्लत हो गई है। इसका फायदा उठाते हुए व्यापारियों ने अभी से ही गुटखे ऊंचे दामों पर बेचने शुरू कर दिए हैं। जिसके चलते छोटे दुकानदारों को भी मजबूरी में निर्धारित रेट से अधिक पर गुटखा बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इसी तरह अन्य गुटखों व तम्बाकू उत्पादों का भी यही हाल है। इसके चलते मजबूरी में ऊंचे दामों पर गुटखा खरीद रहे छोटे दुकानदार भी ऊंचे दामों पर गुटखा बेचने को मजबूर हो रहे हैं। मजे की बात है की इतना सब कुछ होने के बाद भी प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और गुटखा की जमाखोरी कर रहे व्यापारियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। इसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है।यही हाल पूरे प्रदेश का है जहाँ अधिक दामों पर खरीदने पर लोग मजबूर हैं।

रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

चार घंटे धरने के बाद पहुंचा नगर पंचायत प्रशासन, कटरा चौराहे से हटाया अतिक्रमण

निचलौल ,नगर पंचायत निचलौल के कटरा चौराहे पर अतिक्रमण और अव्यवस्था के विरोध में बुधवार …