सपा नेता एवं पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर सांत्वना दिए

फरेंदा(महराजगंज):- फरेंदा के पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी आज ग्राम खाली गढ़ की 12 वर्षीय पीड़ित की दर्दनाक हत्या पर उसके घर पहुंचकर परिवार वालों को ढाढ़स देते हुए परिवार वालो को मुआवजा के लिए 3000000 की आर्थिक सहायता देने व अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है उनके साथ देवेंद्र पांडे, गंगा यादव, शंकर जायसवाल, सतीश यादव, विपिन उपाध्याय, समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक उनके साथ न्याय नहीं होता तब तक यह लड़ाई हम लड़ते रहेंगे यह लड़ाई अब विनोद तिवारी की लड़ाई है अगर इस पर कोई उचित कार्यवाही नहीं होती है तो हम अनशन पर भी बैठेंगे।बताते चले कि पिछले दिनों जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा खालीकगढ़ टोला बैरावा में 11 बरस की बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसका गला घोट दिया गया।कल शाम बच्ची और उसकी मां दोनों खेत की तरफ, जो जंगल से सटा हुआ है, गए थे। कुछ देर बाद बच्ची अकेले घर की ओर चल पड़ी। पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने सुनसान जगह देखकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करके बलात्कार किया और पहचान छुपाने के डर से गला दबाकर हत्या कर दिया!

फरेन्दा तहसील प्रभारी-सतीश कुमार चौरसिया की रिपोर्ट

Check Also

बलिया नाला ओवरफ्लो से किसानों पर संकट 100 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

🔊 Listen to this सिंदुरिया (महराजगंज)सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया में बलिया नाला …