साधु संतों में कम्बल वितरण किया गया

सिंदुरिया(महराजगंज)विकास खण्ड के ग्राम सभा रामपुरमीर मे संत गोविंद दास सेवाश्रम पर साधु- संतों को भंडारे का आयोजन में 500 साधु-संतों कंबल वितरण किया गया। आश्रम के अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख रामनिवास यादव ने कहा विगत कई वर्षों से संत गोविंद दास सेवाश्रम के द्वारा साधु-संतों को कई वर्षों से दान- दक्षिणा देखकर कंबल वितरण किया जाता है।सन्तो की सेवा करना पुनीत कार्य है।सन्तो की सेवा करनी चाहिये।सन्त ईश्वर का दूसरा रूप होता है।ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करता है। वेद,पुराण में सन्तो की महिमा का वर्णन किया गया है। इन सन्तो के द्वारा ही मंदिरों में पूजा-पाठ का कार्य किया जाता है।इनकी महिमा महान है।इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रणजीत सिंह बहादुर,भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, पूर्व ग्राम प्रधान कुसुम देवी, फूलचंद यादव,मोहनलाल,हंसराज,गिरजेश मद्धेशिया,दयानन्द पटेल,हरभजन खरवार,गौतम अग्रहरी आदि लोग उपस्थित रहे।

ब्लॉक प्रभारी मिठौरा -रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

चार घंटे धरने के बाद पहुंचा नगर पंचायत प्रशासन, कटरा चौराहे से हटाया अतिक्रमण

निचलौल ,नगर पंचायत निचलौल के कटरा चौराहे पर अतिक्रमण और अव्यवस्था के विरोध में बुधवार …