*कोंच(जालौन)* कोंच के घुसिया गाँव मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान आंदोलन के समर्थन मे किसान घेरा कार्यक्रम मे समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता घेरा बनाकर अलाव के साथ चौपाल मे किसानों से बातचीत की चौपाल सभा का संचालन ऊर्जावान तेज तर्रार कोंच नगर अध्यक्ष छोटू टाईगर ने किया विधान सभा अध्यक्ष माधौगढ बट्टू भैया ने कहा कि किसानो के साथ अन्याय हो रहा है समाजवादी पार्टी भी उनके संघर्ष मे साथ है न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी एवं तथाकथित कृषि सुधार अधिनियम की सच्चाई से भी अवगत करायेंगे कि भाजपा सरकार किसानो को किस कदर बर्बाद करने पर तुली हुई है विडम्बना है कि देश का अन्नदाता ठण्ड मे ठिठुरते हुए अपनी बात कहना चाहता है परन्तु प्रधानमंत्री जी सिर्फ अपने मन की बात कर रहे है भाजपा की हठधर्मी के चलते दर्जनो किसान अपनी जाने गवा बैठे है समाज वादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष मनोज इकड़या ने कहा कि भाजपा किसानो को डराना चाहती है पर किसान डरने वाला नही है तीन कृषि कानूनो के विरूद्ध किसानो का देश व्यापी आंदोलन जारी है। उनके साथ अन्याय हो रहा है समाजवादी पार्टी भी उनके संघर्ष मे साथ है किसान नेता पूर्व प्रधानाचार्य मुलायम सिंह यादव घुसिया ने कहा कि भाजपा जो कानून लाई है वह किसान विरोधी है और उससे कुछ पूंजीपतियों को ही लाभ मिलेगा लगभग माह भर से किसान अपनी माँगो को लेकर आन्दोलन पर डटे हुये है पर सरकार उनकी माँगो को हर बार नकार रही है चिंता मत करिये सूटबूट वाले साहब बलॉक अध्यक्ष आत्म प्रकाश पटेल कहा कि अखिलेश यादव पर कोई लांछन नही उनकी छवि बेदाग नेता की है इस बार कोई भी ताकत अखिलेश को मुख्यमंत्री बनने से नही रोक सकेगी भाजपा किसान की जमीन छीनने की साजिश कर रही है जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी और अखिलेश पर है कोंच नगर महासचिव डॉ शिवम यादव ने कहा कि इस सरकार से किसान नौजवान व्यापारी दलित पिछड़े अल्पसंख्यक सभी परेशान है भाजपा सरकार अब अंतिम सांसे ले रही है जनता का सहयोग समाजवादी पार्टी के साथ है सन्2022 मे समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी पूर्व प्रदेश सचिव छात्र सभा राघवेंद्र यादव घुसिया ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरू पयोग करने से बाज आए भाजपा का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है हिरासत में मौतों और फर्जी एनका उण्टरों पर मानवाधिकार आयोग राज्य सरकार को कई नोटिसें जारी कर चुका है महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओ से पूरे देश मे बदनामी हो रही है। नौजवानों को नौकरी मिली नही 14 लाख करोड़ का निवेश कहा हुआ पता नही पूर्व नगर उपाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा ने कहा कि किसानो के साथ भाजपा ने बड़ा धोखा किया है एमएसपी मिली नही आय दुगनी हुई नही धान की कीमत 11सो रूपये से ज्यादा नही मिली क्रय केन्द्रों मे खरीद नही हो रही है। लागत का ड्योढ़ा दाम भी नही मिला किसान को मंहगी खाद, डीजल, कृषि उपकरण खरीदने पड़ रहे हैं। धान की लूट हुई है। गन्ना किसानो को 4 वर्ष मे भी बकाया राशि नही मिली बिजली मंहगी है ब्लॉक महासचिव राजू महाराज चाँदनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने शासन काल में एक यूनिट विद्युत उत्पादन नही किया रोजगार नहीं है। कारखाने बंद हैं। विकास कार्य धुआं हो गए हैं मुख्यमंत्री का किसानों से कोई मतलब नहीं है भाजपा धोखे से सत्ता में आई है भाजपा सरकार जाति के आधार पर निर्णय लेती है झूठे मुकदमें लगाती है बदले की भावना से उत्पीड़न करती है कपिल यादव गुमावली ने कहा कि समाजवादी नेताओं को जेल में रखकर द्वेषवश पीड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि समाज वादियों का सीधा सम्बंध खेती से है। समाजवादी झुकने या डरने वाले नहीं है। समाजवादी पार्टी अन्याय के विरूद्ध संघर्षरत है 22 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी सतीश परिहार सामी कृष्ण बिहारी कुशवाहा विशाल गुप्ता छोटू बहरे पिंटू यादव घुसिया महरकांत यादव अजय यागिक खकल शिवम निरंजन अकनीवा मंत्री पटेल रामकुमार सविता कपिल राय मुन्ना लंबर दार साहब सिंह परिहार रघुराज सिंह हिम्मत सिंह यादव विष्णु कांत कुश वाहा अमजद खान मान सिंह परिहार लल्लू मुखिया महेश चतुर्वेदी राम प्रकाश कुशवाहा रतिराम सतोली कुशवाहा गब्बर का शंकर कुश वाहा होशियार खान महेंद्र कुशवाह राघव सिंह लल्ला कमल कुशवाहा अखिलेश कुशवाहा जी कुशवाहा सुरेश कुशवाहा राम किशोर सिंह यादव पीतम सिंह लाखन सिंह मुरली कुशवाह जितेंद्र सिंह साहब सिंह आदित्य कुशवाह पप्पू पटेरिया राहुल कुशवाह श्री राम कुशवाहा जगमोहन कुशवाह आसाराम पचौरी जीतू कुशवाह नसीम मकरानी अनूप खकल आशीष पटेल आकाश सिंह यादव मोहन सिंह यादव होशियार खान युवराज सिंह जयराम कुशवाहा मुन्ना लंबरदार आदि लोग उपस्थित रहे
*रिपोर्ट पवन कुमार राठौर जिला सवांददाता जालौन*