Breaking News

प्रदेश मे अपराधियो का बोलबाला-आलोक राठौर*

*विकास नही बेमनुष्यता फैलाने का काम किया जा रहा है -राठौर*

*प्रदेश मे स्वास्थ्य सेवाये बदहाल है-आलोक राठौर*

*कोंच(जालौन)* समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और युवाओ के नेता आलोक राठौर व्योना राजा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश मे भाजपा सरकार के कार्य काल मे बेटियो का सम्मान पूर्वक जीना दुश्वार है आये दिन उनके साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाओ पर कोई रोक नही लग रही है अराजकता का ऐसा तांडव पहले कभी नहीं देखा गया उन्होंने कहा की जैसे-तैसे साढ़े तीन साल से ऊपर के दिन निकाल लिए हैं, उनके अपराध के प्रति जीरो टालरेंस का दावा एक बड़े जीरो मे बदल गया है उनका रोमियो स्क्वाड लापता है अब चलते चलाते जिलो मे रोल माॅडल चुनने का कथित मिशन शक्ति अभियान चलाने जा रहे हैं इसका हश्र भी वही होना है जो अब तक उनके वादो निर्देशो आदेशों का होता रहा है प्रदेश की जनता पूछती है कि आखिर कितने हाथरस, बलिया, झांसी, बलरामपुर और बाराबंकी जालौन काण्ड दोहराये जायेंगे इन सभी काण्डों मे बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों मे पुलिस और प्रशासन की लीपापोती की ही नीति रही है बच्चियो से बर्बरता पूर्ण कृत्य अमानवीयता की हद, निंदनीय और शर्मनाक है। हाथरस मे दलित बेटी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या के बाद आधीरात मे पुलिस ने जबरन उसका दाह संस्कार कर दिया घर वालों को उसका मुंह भी देखने नहीं दिया जनपद बाराबंकी में भी बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई बलिया जनपद मे 15 अक्टूबर 2020 को बैरिया क्षेत्र मे राशन दुकान के आंवटन के विवाद में भाजपा नेता दिन दहाड़े एक युवक जय प्रकाश पाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद सीओ और एसडीएम ने आरोपी को पकड़ लिया था फिर भी उसे छोड़ दिया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी के सामने गोली चलाने वाले दुस्साहसी को भाजपा नेता होने के कारण छूट मिल रही है क्षेत्रीय भाजपा विधायक भी हत्यारोपित की पैरवी में उतर आए है भाजपा राज में बेलगाम अपराध, बेखौफ अपराधी इसलिए हैं कि सत्ताधीश ही उन्हें संरक्षण दे रहे हैं राज्य सरकार माफियाओं के आगे नतमस्तक है लुटेरों को संरक्षण गरीब को गोली यही भाजपा सरकार की जनता को देन है और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाये बुरी तरह से प्रभावित है बीमार लोग काफी परेशान है उनका कोई सुनने वाला नही है कोरोना के नाम पर लोगो को जबरदस्ती परेशान किया जा रहा है

*जिला सवांददाता जालौन- पवन कुमार राठौर रिपोर्ट*

Check Also

चिउरहा में फैक्ट्री के गंदे पानी से सड़क पर जलभराव, शिकायत पर पहुंचे एडीएम

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के चिउरहा में सड़क पर फैक्ट्री का दूषित …