नौतनवा(महराजगंज):- नेपाल में लॉकडाउन लगाए जाने के कारण घर वापस नहीं जा पा रहे चीनी नागरिकों ने प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सामने आया है, वीडियो में वे पुलिसकर्मियों की पिटाई करते दिख रहे हैं*नेपाल में चीनी नागरिकों ने लॉकडाउन के विरोध में किया प्रदर्शन*चीनी नागरिक लॉकडाउन में घर जाने की इजाजत मांग रहे थे*इस दौरान पुलिसकर्मियों और चीनी नागरिकों के बीच झड़प हुई*चीनी नागरिकों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा*काठमांडू*कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नेपाल में लॉकडाउन लगाया गया है जिस वजह से वहां कुछ चीनी नागरिक फंस गए हैं। इन चीनी नागरिकों ने स्वदेश भेजे जाने की मांग को लेकर नेपाल के प्रशासनिक मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और चीनी नागरिकों के बीच जमकर झड़प हुई। बताया जा रहा है कि इसमें दो चीनी नागरिक और चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।*
*जिसेस जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मास्क लगाए चीनी नागरिक प्रशासनिक मुख्यालय के बाहर बैनर लिए खड़े हैं। उन्हें पुलिस रोक रही है और पुलिसकर्मियों के हाथ में डंडा है। पहले तो चीनी नागरिकों और पुलिस के बीच में बहस होती है।*यह बहस धीरे-धीरे हिंसक रूप लेने लगती है। दरअसल, प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए* *धक्कामुक्की होती है और इस बीच एक पुलिसकर्मी एक चीनी महिला को डंडे से मारती है। अपनी साथी को पिटता देख बाकी सारे चीनी नागरिक दौड़कर आ जाते हैं और वे पुलिसकर्मियों की पिटाई शुरू कर देते हैं। उनके कराटे के सामने पुलिसकर्मी पस्त होते नजर आते हैं।*
जिला सवांददाता-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News