वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना चला रहा था डंपर
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र दमकी में डंपर की चपेट में आने से चार युवकों की मौत पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार चालक के पास डंपर जैसे व्यावसायिक वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुशवाहा पुत्र संजय कुशवाहा, निवासी जंगल शाहपुर, पोस्ट सिंघापट्टी, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। आरोप है कि राहुल डंपर संख्या UP53JT5551 को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था, जिसके चलते हादसा हुआ और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान रवि पुत्र रामभ्यास, शनि पुत्र रामक्यास और विवेक पुत्र स्व. संतोष, निवासी पंचमा, थाना निचलौल, महराजगंज तथा रिकेश पुत्र श्रीपत वियार, निवासी गोहारा, थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी चालक को 22 अगस्त को दोपहर 12:10 बजे गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
जिला प्रभारी -विजय पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News