महराजगंज़।नगर पंचायत निचलौल के वार्ड नंबर-6 में खाद गड्ढे और बंजर भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर पक्का मकान निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के संरक्षण में सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मामले को लेकर उपजिलाधिकारी निचलौल को लिखित शिकायत देकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने और भूमि की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। लेकिन नहीं थमा कार्य, शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित भूमि सरकारी अभिलेखों में खाद गड्ढा एवं बंजर के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद उस पर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से जारी है और अब लिंटर डालने का काम भी शुरू कर दिया गया है। मामले में लेखपाल अवधेश कुमार से जानकारी लेने पर उनके द्वारा कथित रूप से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि जमीन नगर पंचायत की है, नगर पंचायत ही इसे देखे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि भूमि सरकारी है तो उस पर अवैध कब्जे और निर्माण को रोकने की जिम्मेदारी किसकी है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका और मौके पर तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। इससे प्रशासनिक कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।प्रशासन भूमि की पैमाइश और अभिलेखों की जांच कर सरकारी भूमि पर हो रहे कथित अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई करता है या निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार किया जाता है।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News