महराजगंज़।आगामी बारावफात (12 रबी-उल-अव्वल) एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर गुरुवार को थाना चौक परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में पुलिस ने सभी से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित नियमों और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। पुलिस ने लोगों को अफवाहों से दूर रहने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की हिदायत दी। साथ ही किसी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।बैठक में पुलिस-प्रशासन ने त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। अधिकारियों ने कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News